Tuesday, April 14, 2020

दोस्ती

रूठ जाऊं में तो वो मुझे मनाते थे
खुश अगर हूँ मैं तो साथ मुस्कुराते थे
मेरे लिए वो हर मुसीबत से लड़ जाते थे
वो मेरे दोस्त ही थे जो मेरा हर पल साथ निभाते थे,,
राहों में हों कांटे तो फूल बन बिछ जाते थे
लड़खड़ाने लगे कदम तो सहारा बन जाते थे
माना थोड़े कमीने थे शरारतें कर जाते थे
पर वो मेरे दोस्त ही हैं जो हर पल मेरा साथ निभाते थे,,
ज़िन्दगी की राह में सब अलग अलग हो गए
ज़िमेदारियों के बोझ में इधर उधर खो गए
मिलने जुलने का सिलसिला अब कम हो गया है
देर रात तक गप्पें मारना अब बन्द हो गया है
दुनिया कि इस भीड़ में अकेलापन महसूस होता है
आसां हो जाता है सफर अग़र दोस्त साथ होता है,,www.youtube.com/miniPOETRY

No comments:

Post a Comment